Birthday Special: रानी मुखर्जी ने ऐसे बनाई है बॉलीवुड में अपनी पहचान, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी का आज जन्मदिन है। आज 48 वर्ष की हो चुकी रानी मुखर्जी का मुंबई में 21 मार्च 1978 को जन्म हुआ था।

Birthday Special: रानी मुखर्जी ने ऐसे बनाई है बॉलीवुड में अपनी पहचान, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी का आज जन्मदिन है। आज 48 वर्ष की हो चुकी रानी मुखर्जी का मुंबई में 21 मार्च 1978 को जन्म हुआ था। आज हम आपको रानी मुखर्जी से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म राजा की आयेगी बारात से की। हालांकि ये फिल्म असफल रही। इसके बाद साल 1998 में रानी को आमिर खान के साथ गुलाम और शाहरुख खान के साथ कुछ कुछ होता में काम करने का मौका मिला। दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इससे रानी मुखर्जी को बॉलीवुड में विशेष पहचान मिली।

 कुछ कुछ होता है के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। इसके बाद उन्हें वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2002 के बीच हैलो ब्रदर, बादल, हर दिल जो प्यार करेगा, हद कर दी आपने, बिच्छू, कहीं प्यार ना हो जाये, चोरी चोरी चुपके चुपके, बस इतना सा ख्वाब है, प्यार दीवाना होता है और मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला, लेकिन ये सभी फिल्में टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं दिला सकी।

फिल्म साथियां पहली हिट फिल्म साबित हुई
हालांकि इसके बाद रानी मुखर्जी ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना ली। साल 2002 में प्रदर्शित यश राज बैनर तले बनी फिल्म साथियां उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई।  2003 में प्रदर्शित फिल्म चलते-चलते में भी सुपरहिट साबित हुई । इसके बाद युवा, हम तुम और वीर जारा जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से उन्होंन ने सभी का दिल जीत लिया। साल 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘ब्लैक’उनके करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। आज रानी मुखर्जी की गितनी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें