Birthday Special:  इसे लकी मानते हैं राकेश रोशन, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार-अभिनेता राकेश रोशन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 06 सितम्बर, 1949 को मुंबई मे एक पंजाबी परिवार में हुआ।

Birthday Special:  इसे लकी मानते हैं राकेश रोशन, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार-अभिनेता राकेश रोशन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 06 सितम्बर, 1949 को मुंबई मे एक पंजाबी परिवार में हुआ। जन्मदिन पर आज हम आपकाे राकेश रोशन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

राकेश रोशन ने 1970 में ‘घर-घर की कहानी’ से अपने अभियन कॅरियर की शुरुआत की। नायक के तौर पर उनकी पहली फिल्म पराया धन थी जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड को कइ सुपरहिट फिल्में दी। उन्हें1980 में ‘आपके दीवाने’ फिल्म के माध्यम से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा।

फिर उन्होंने कामचोर (1982) फिल्म बनाई। इसके बाद उन्होंने क के अक्षर को लकी मानते हुए काला बाजार’, ‘किशन कन्हैया’, ‘कोयला’, ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘क्रिश’, ‘क्रेजी4’, ‘किंग अंकल’, ‘काइट्स’आदि फिल्मों का निर्माण किया। इनमें से उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई है। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें