इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। आज 75 वर्ष के हो चुके मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता शहर में हुआ था। जन्मदिन पर आज हम आपको मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका शायद ही आपको पता होगा। उनका मूल नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन चक्रवर्ती ने स्नातक की शिक्षा कोलकाता के मशहूर स्कॉटिश चर्च से पूरी की थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड का ये दिग्गज अभिनेता अपने जीवन के शुरूआती दौर में वामपंथी विचारधारा से काफी प्रभावित रहने के कारण नक्सलवाद से जुड़ा था। हालांकि अपने भाई की असमय मृत्यु से मिथुन चक्रवर्ती ने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला लिया था। इस दौरान निर्देशक मृणाल सेन ने मिथुन को फिल्म ‘मृगया’ के लिए कास्ट किया।
इसक बाद उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की। उनकी गितनी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेताओं में होती है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें