Birthday Special: कभी बावर्ची का काम करने वाले अक्षय कुमार के पास आज है इतने करोड़ की संपत्ति, जानकर उड़ जाएगी नींद

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 09 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में जन्मे अक्षय कुमार की आज बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में गितनी होती है।

Birthday Special: कभी बावर्ची का काम करने वाले अक्षय कुमार के पास आज है इतने करोड़ की संपत्ति, जानकर उड़ जाएगी नींद

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 09 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में जन्मे अक्षय कुमार की आज बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में गितनी होती है। वह आज एक साल में सबसे ज्यादा पैसा करने वाले बॉलीवुड अभिनेताओं में शमिल हैं।

बैंकाक में कभी बावर्ची का काम करने वाले अक्षय कुमार आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आज हम आपको अक्षय कुमार की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के इस स्टार अभिनेता की कुल संपत्ति लगभग 742 करोड़ रुपए है।

वह एक फिल्म के लिए निर्माताओं से 60 से 145 करोड़ रुपए की मोटी फीस लेते हैं। बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुहू के एक सी-फेसिंग डुप्लेक्स में निवास करते हैं। उनके इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जाती है। वहीं बॉलीवुड के इस स्टार अभिनेता के पास 7.8 करोड़ का खार वेस्ट में एक आलीशान अपार्टमेंट भी है। 

PC:  indiaforum
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें