Birthday Special: अभिनेत्री नहीं, वास्तुकार बनना चाहती थी ऐश्वर्या राय, ऐसे चमकी बॉलीवुड में किस्मत 

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी   01 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ।

Birthday Special: अभिनेत्री नहीं, वास्तुकार बनना चाहती थी ऐश्वर्या राय, ऐसे चमकी बॉलीवुड में किस्मत 

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 
 01 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ। आज 52 वर्ष की हो चुकी ऐश्वर्या राय की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बचपन में उनका रूझान वास्तुकार बनने की ओर था, लेकिन बाद में उनका रूझान मॉलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने के बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया लहराया। इसके बाद उन्हें फिल्मों में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्वहोंने साल  1997 में अपने सिने कॅरियर की शुरूआत तमिल फिल्म 'इरूअर' से की।

इसी वर्ष ऐश्वर्या ने बॉबी देओल के साथ 'और प्यार हो गया' में काम किया। साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई।  इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गयीं।

अभिषेक बच्चन के साथ की शादी  

वर्ष 1999 में ही ऐश्वर्या राय को  सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाने के बाद अभिषेक बच्चन के साथ शादी की। 

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें