बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले Bipasha Basu ने किया था ये काम, ऐसे चमकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। आज 47 वर्ष की हो चुकी बिपाश बसु का जन्म आज ही के दिन यानी 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ था।

जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बिपाशा बसु से जुड़ी रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी करने के बाद बिपाशा ने मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत यहीं से की। मॉडलिंग कॅरियर के दौरान बिपाशाकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई।

उनके कहने पर बिपाशा नेगोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लिया, जिसमें वह इसकी विजेता भी बनी। बिपाशा बसु को साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया। साल 2002 में उनको फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई। वह अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

PC: tv9hindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें