Bihar: महिला के साथ किया दुष्कर्म! नग्न हालत में...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के गया में एक महिला की हत्या का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिले के फतेहपुर में महिला का नग्न हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

Bihar: महिला के साथ किया दुष्कर्म! नग्न हालत में...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के गया में एक महिला की हत्या का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिले के फतेहपुर में महिला का नग्न हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद बदमाशों ने महिला की हत्या की है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 

खबरोंं के अनुसार, फतेहपुर थाना इलाके के गोपी मोड़ के पास गया-रजौली स्टेट हाइवे 70 पर सडक़ किनारे महिला का मृत शरीर मिला। पुलिस का मानना है कि किसी दूसरे जगह पर हत्या करके महिला के  शव को यहां फेंका गया है।

पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस द्वारा मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया जा सकता है। दुष्कर्म को लेकर पुलिस ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। 

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें