इंटरनेट डेस्क। बिहार से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां बहादुरगंज में अब एक महादलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
मामला दर्ज हाेने पर पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता की ओर दर्ज करवाए गए मामले के आधार पर पुलिस ने बताया क बहादुरगंज थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला गत 29 मार्च को घर पर अकेली थी। इस मौके का फायदा उठाकर गांव के तीन लोग उसे घर से उठाकर बाहर ले गए।
यहां पर उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो लेकर बदनाम करने का भी आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने पैकटोला गांव में छापेमारी कर दो नामजद आरोपी असलम और रब्बानी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी अनवार आलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें