इंटरनेट डेस्क। बिहार से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां पर अब एक तांत्रिक की घिनौनी करतूत सामने आई है। अब यहां के मुजफ्फरपुर जिले में तांत्रिक द्वारा झांसा देकर एक शख्स की गर्भवती पत्नी से बार-बार रेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म के कारण विवाहिता की हालत बिगड़ गई।
खबरों के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में सिवाईपट्टी थाना के एक गांव में झाड़-फूंक के बहाने ओझा (तांत्रिक) ने सात माह की गर्भवती महिला को तीन अलग-अलग दिन बुलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पीडि़ता की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। उसने ओझा शंकर साह को आरोपित किया है। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे गर्भावस्था की परेशानियां थी। गांव वालों ने किसी ओझा को दिखाने की बात कही। इसके बाद पति ने ओझा से बात की।
ओझा ने कहा पत्नी को रात में लेकर आने को कहा। महिला पति के साथ ओझा के पास पहुंची तो आरोपी ने पति को बांसवारी में बैठा दिया। इसके बाद ओझा ने अकेले में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के कारण उसने ये बात किसी को नहीं बताई।
ओझा ने तीन बार किया दुष्कर्म
आरोपी ने पति को तीन दिन बाद फिर उसे लेकर आने को कहा। तीन दिन बाद फिर पति अपनी पत्नी को ओझा के पास ले गया। दूसरी बार भी ओझा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीसरी बार भी ऐसा ही हुआ। ओझा द्वारा दुष्कर्म किए जाने से महिला की हालत खराब हो गई। इससे महिला को रक्तस्राव होने लगा। परेशानी बढऩे पर उसने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी।
PC: cgsandesh
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें