Bihar: किशोरी को सुनसान जगह ले गए लोग, फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, अब...

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं और किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है। किसी न किसी राज्य से रोजाना ऐसी खबरें सामने आ ही जाती है। अब बिहार के समस्तीपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

यहां पर दुर्गा मंदिर से पूजा कर लौट रही एक लडक़ी के साथ घिनौनी वारदात हुई है।  उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी दुर्गा मंदिर में दीप-आरती कर घर लौट रही थी। इसी बीच पांच से छह लोग किशोरी को जबरदस्ती एक सुनसान जगह में ले गए। यहां पर सभी ने किशोरी का मुंह बांधकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। इसके बाद किशोरी ने खुद के साथ हुई वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। 

परिजनों के साथ मिलकर किशोरी ने इस संबंध में उजियारपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्दी ही पुलिस की ओर से मामले को लेकर अन्य खुलासा किया जाएगा। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें