इंटरनेट डेस्क। बिहार के गोपालगंज से एक ओझा द्वारा झाड़ फूंक के नाम पर गर्भवती महिला के साथ बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने बरौली के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि बरौली के बतरदेह गांव निवासी दीनानाथ मांझी के पुत्र संतोष मांझी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
पीड़िता एक माह की गर्भवती है। उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा था। लगातार डॉक्टर से इलाज करवाने के बाद भी दर्द ठीक नहीं हुआ तो फिर पति महिला को रविवार को बतरदेह गांव में ओझा के पास लेकर पहुंचा। यहां पर ओझा ने झाड़ फूंक के बहाने रात कर दी। ओझा ने रात में पीड़िता के पति को बगल के कमरे में ठहरा दिया। इसके बाद ओझाा महिला को दूसरे कमरे में ले गया।
यहां पर उसने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने सुबह निकलते समय महिला को किसी को ये बात बताने पर तंत्र मंत्र से पति को मार मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें