Bihar: चार युवकों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पहुंच गई मां तो...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है।  सिकंदरपुर ओपी इलाके की एक किशोरी (14) के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। युवकों ने सोमवार रात किशोरी को रास्ते से उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

खबरों के अनुसार, आरोपियों ने आश्रमघाट पर नदी किनारे निर्माणाधीन मकान में इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद किशोरी को मुंह खोलने पर परिवार समेत हत्या की धमकी दी। पुसिल ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी छठ के मौके पर आश्रमघाट गई थी।

रात को जब वह घाट से लौट रही थी तभी घर से कुछ दूर पहले ही भिंडा और उसके अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को  बाइक पर बैठकर निर्माणाधीन मकान में ले गए। यहां पर आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मां के शोर बचाने पर फरार हो गए आरोपी
किशोरी ने सिकंदरपुर थाने में इस संबंध में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिश्तेदार की जानकारी पर पीड़िता की मां घटना स्थल पर पहुंची थी।  इसके बाद मां के शोर मचाने पर सभी युवक बाइक से वहां से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गैंगरेप में आरोपित भिंडा सहित अन्य पर पूर्व से मारपीट आदि के कई मामले पुलिस थाने में दर्ज है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी प्रोटेक्शन गैंग से जुड़े हैं।  दुष्कर्म की  वारदात करने से पहले इन लोगों ने कर्पूरी नगर मोहल्ले में एक युवक के घर पर चढ़कर मारपीट की थी। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें