Bihar Elections 2025: पहले चरण के लिए 121 सीटों पर आज हो रही वोटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Bihar Elections 2025: पहले चरण के लिए 121 सीटों पर आज हो रही वोटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Bihar Elections 2025: पहले चरण के लिए 121 सीटों पर आज हो रही वोटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम को पांच बजे तक जारी रहेगा। आज राज्य की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं बाकी बची 122 सीटों पर चुनाव का आयोजन 11 नवंबर को होगा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। पहले चरण के मतदान में कई दिगग्जों की किस्मत दांव पर है। राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच अब से वोटिंग शुरू हो गई है।

मतदान के बाद क्या कुछ कहा जा रहा
मीडिया रिपोटर्स की की माने रोहिणी आचार्य ने कहा- बिहार में इस बार बेरोजगारी खत्म होने वाली है। गांवों में जो लोग नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें 8 दिनों के बाद बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें बिहार में ही नौकरी मिल जाएगी। तेज प्रताप यादव के महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर राजद नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। क्या आप अपने भाई-बहनों को आशीर्वाद नहीं देते?

तेजस्वी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पटना के एक मतदान केंद्र पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद राजद नेता और महागठबंधन के सीएम तेजस्वी यादव ने कहा- बदलाव दीजिए, नया बिहार बनाइए, नई सरकार बनाइए। वोट देने पहुंचीं पूर्व सीएम और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, मेरे दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं। तेज प्रताप अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनकी मां हूं। दोनों को शुभकामनाएं।
वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने पटना के एक मतदान केंद्र पर बिहार चुनाव 2025 में अपना वोट डाला। वह कहते हैं, यह लोकतंत्र का त्योहार है। हमें पहले मतदान, फिर जल-पान का पालन करना चाहिए...बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनेगी।

pc- moneycontrol.com