इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर एक महिला ने दुष्कर्म से बचने के लिए हैवान को ऐसी सजा दी है, जिसे वह उम्रभर याद आएगी। महिला ने खुद को बचाने के लिए आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। खबरों के अनुसार, यहां पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसका पीड़िता ने विरोध करते हुए हंसुआ से युवक का नाजुक अंग काट दिया। इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल जाना पड़ा।
खबरों के अनुसार, युवक ने पास के ही गांव की महिला को कर्ज दिया। कर्ज के बहाने युवक रात को महिला के घर में घुस गया। इस दौरान युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसका महिला ने विरोध किया। इसके बावजूद युवक नहीं माना। इससे महिला को गुस्सा आ गया और उसने हंसुआ से उसका नाजुक अंग काट दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लहूलुहान युवक को अस्तपताल पहुंचाया।
लम्बे समय से ब्याज पर पैसे लगाने का काम किया करता है युवक
खबरों के अनुसार, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह शादीशुदा है। वह पत्नी से अलग रहता है। पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। वह लम्बे समय से ब्याज पर पैसे लगाने का काम किया करता है। हालांकि इस संबंध में मामला पुलिस थाने में शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा इस संबंध में कार्रवाई की जा सकती है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
PC: helpingsurvivors.