Bigg Boss OTT 3: सलमान खान की जगह अब अनिल कपूर करेंगे बिग बॉस को होस्ट

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान की जगह अब अनिल कपूर करेंगे बिग बॉस को होस्ट

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान की जगह अब अनिल कपूर करेंगे बिग बॉस को होस्ट

इंटरनेट डेस्क। आपको पता होगा की बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं और ओटीटी पर आने वाले सीजन को भी। लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी को नया होस्ट मिल गया है। इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो भी आ गया है। काफी समय से शो के होस्ट को लेकर खबरें आ रही थीं। 

लेकिन अब साफ हो गया हैं की कौन बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर रहा है। वैसे अनिल कपूर के नाम की चर्चा जोरो पर थी। लेकिन अब कन्फर्म हो गया है। शो का जो प्रोमो आया है जिसे शेयर करते हुए जियो सिनेमा ने लिखा नए सीजन के लिए नया होस्ट और बिग बॉस की तरह इनकी आवाज ही काफी है। 

भले ही मेकर्स ने अनिल का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन उनकी आवाज कोई भी पहचान सकता है। अनिल आए प्रोमो में वीडियो में आप देखेंगे कि अनिल कहते हैं बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं कुछ और खास। 

pc- www.inextlive.com

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें