यदि आपका खाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। EPFO ने ई-नॉमिनेशन के लिए तीन साल पहले अपील की थी और इसकी समय सीमा कई बार बढ़ाई गई। इसके बावजूद, अभी भी लाखों खाताधारक ऐसे हैं जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे आपको 7 लाख रुपये का बीमा कवर नहीं मिलेगा।