Bhumi Pednekar Birthday: भूमि को अपनी पहली फिल्म के लिए बढ़ाना पड़ा था 90 किलो तक वजन

इस फिल्म में भूमि ने अपना वजन 90 किलो तक बढ़ाया था और इनके साथ लिड रोल में आयुष्मान खुराना नजर आए थे।

Bhumi Pednekar Birthday: भूमि को अपनी पहली फिल्म के लिए बढ़ाना पड़ा था 90 किलो तक वजन

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज अपना 34वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई बड़ी फिल्मों में बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। अभिनेत्री ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बी-टाउन में एक अलग मुकाम हासिल किया है।

वैसे आपको बता दें की भूमि ने छह साल तक यशराज फिल्म्स में एक सहायक कास्टिंग निर्देशक के तौर पर काम किया था। उसके बाद वह साल 2015 में आई फिल्म दम लगा के हईशा से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में उतरी थी।

इस फिल्म में भूमि ने अपना वजन 90 किलो तक बढ़ाया था और इनके साथ लिड रोल में आयुष्मान खुराना नजर आए थे। आपको बता दें की भूमि का जन्म 18 जुलाई 1989 को  हुआ था और इनके पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के होम और लेबर मंत्री थे।

pc- parbahat khabar