Bharatpur: युवक ने नाम बदलकर महिला के साथ कई बार किया दुष्कर्म, अचानक...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भरतपुर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

Bharatpur: युवक ने नाम बदलकर महिला के साथ कई बार किया दुष्कर्म, अचानक...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भरतपुर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, रहीम नाम के व्यक्ति ने दो बच्चों की मां को अपनी हवस का शिकार बनाया है। उसने महिला को अपना नाम राज बताकर दोस्ती की थी।  इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर महिला से  शारीरिक संबंध बना लिए। महिला ने आरोपी के खिलाफ मथुरा गेट पुलिस थाने मामला दर्ज करवाया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि महिला की उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से 7- 8 साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चों की मां की 7-8 महीने पहले राज नाम के एक व्यक्ति से मोबाइल के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ ऊंचा नगला बॉर्डर पर राज से मिलने आई। यहां पर राज ने अपनी बातों पर फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। 

आरोपी ने खुद को बताया था अविवाहित
आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को दो बच्चों का ख्याल रखने का भी आश्वासन देकर एक होटल में महिला को दो दिन तक रखा। इस दौरान उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे।  इसके बाद महिला को अपनी पत्नी बताकर भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा।

इस दौरान उसने कई बार महिला के शारीरिक संबंध भी बनाए। करीब 20 दिन पहले वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद महिला ने राज के परिवार से संपर्क  किया। यहां पर उन्होंने बताया कि उसका नाम राज नहीं रहीम है। इसके बाद महिला ने मामला दर्ज करवाया।

PC: ibc24 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें