Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी फिर से निकलेंगे यात्रा पर! राजस्थान से होकर गुजरेगी यात्रा, विधानसभा चुनावों पर होगा फोकस

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार यात्रा गुजरात के पोरबंदर से शुरू हो सकती है

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी फिर से निकलेंगे यात्रा पर! राजस्थान से होकर गुजरेगी यात्रा, विधानसभा चुनावों पर होगा फोकस

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। हालांकि ये खबर अभी पुख्ता नहीं है। लेकिन सूत्रों की माने तो कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तिसगढ़ के विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों के पहले यात्रा की शुरूआत कर सकती है। खबरे तो यह भी है की इसके लिए रोडमैप को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस यात्रा की खास बात यह है की यह यात्रा इस बार भी राजस्थान में से होकर गुजरेगी और लगभग 350 किमी का सफर तय करेगी। चुनावी माहौल को देखते हुए राहुल गांधी की इस यात्रा 10 लोकसभा और 60 के करीब विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार यात्रा 15 अगस्त या 2 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। 

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार यात्रा गुजरात के पोरबंदर से शुरू हो सकती है। साथ ही यात्रा को राजस्थान और फिर मध्यप्रदेश में ले जाया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा को छत्तीसगढ़ में भी प्रवेश कराया जा सकता है। 

pc- ivelaw.in