Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल की यात्रा को यूपी में ठहरने की इजाजत नहीं, अब खेतों में बनाया जाएगा रूकने का ठिकाना

Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल की यात्रा को यूपी में ठहरने की इजाजत नहीं, अब खेतों में बनाया जाएगा रूकने का ठिकाना

Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल की यात्रा को यूपी में ठहरने की इजाजत नहीं, अब खेतों में बनाया जाएगा रूकने का ठिकाना

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही हैं और इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। ऐसे में अब यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी 17 फरवरी को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो भी करेंगे। लेकिन इसके पहले बड़ी बात यह हैं की भारत जोड़ा न्याय यात्रा यूपी के भदोही में शनिवार को आ रही है। लेकिन काफिले को पूर्व निर्धारित विश्राम स्थल पर ठहरने के लिये प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है।

ऐसे मे खबरें हैं की अब कांग्रसे की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंशी लाटपुर स्थित एक खेत में ठहरेंगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को 17 फरवरी की रात में जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र में स्थित विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में ठहरना था, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। 

इधर खबरों की माने तो कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने प्रशासन को विभूति नारायण इंटर कॉलेज में यात्रा के ठहरने की सूचना एक सप्ताह पहले ही दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद इस कॉलेज को सेंटर बना दिया गया, जबकि कई अन्य कॉलेज भी विकल्प के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और उनका काफिला अब मुंशी लाटपुर स्थित उदय चंद राय के खेत में रात्रि विश्राम करेगा। इसके लिये जिला प्रशासन से इजाजत मिल गयी है।

pc- zee news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।