Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल गांधी आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, काशी विश्वनाथ धाम में करेंगे दर्शन पूजन

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय देशभर में निकाली जा रही हैं। लोकसभा चुनावों के पहले निकाली जा रही ये यात्रा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत की दिशा और दशा दोनो तय करेगी। हालांकि भाजपा की हैट्रिक की तैयारी में है। इस बीच आज राहुल गांधी की यात्रा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेगी।

ऐसे में खबरें हैं की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा काशी में 12 किलोमीटर चलेगी। इस दौरान राहुल काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा हैं की इस दौरान राहुल का रोड शो भी होगा। 

वहीं इसके बाद आराजी लाइन के गांव कुरौना में राहुल गांधी लंच करेंगे। राहुल के साथ सीनियर लीडर जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता हैं। इसके साथ ही खबरें ये भी हैं की आज वाराणसी में राहुल गांधी के साथ में उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी होगी। 

pc- zee news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।