Bharat Jodo Nyaya Yatra: समय से पूर्व समाप्त हो सकती है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, ये बड़ा कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा समय से पहले पूरी हो सकती है। खबरें है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी यात्रा का समय घटा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इनमें अधिकांश जिले पश्चिम उत्तर प्रदेश के हो सकते हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल की यात्रा 20 मार्च को मुंबई में संपन्न होने वाली थी।

लेकिन अब खबरें यह है की यह यात्रा 10 से 14 मार्च के बीच खत्म हो सकती है। बताया जा रहा है की राहुल गांधी यूपी के कई जिलों में नहीं जाएंगे। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यात्रा पश्चिम यूपी के कई जिलों को छोड़ते हुए लखनऊ से अलीगढ़ और फिर आगरा जाएगी। इसके बाद यह मध्य प्रदेश का रुख करेगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूपी में यात्रा को घटाने की वजह रालोद से जुड़े सियासी घटनाक्रम नहीं हैं। एक नेता ने कहा, हम यात्रा को धीमा करना चाहते हैं, ताकि राहलु गांधी को रास्ते में समूहों से बातचीत करने का मौका मिले।

pc- zee news
खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।