Bharat Jodo Nyaya Yatra: सीट बंटवारें के बाद राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश

Bharat Jodo Nyaya Yatra: सीट बंटवारें के बाद राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश

Bharat Jodo Nyaya Yatra:  सीट बंटवारें के बाद राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और सपा में गठबंधन हो गया है। दोनों के बीच सीट बंटवारा भी हो गया है। ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गठबंधन के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। बता दें कि हाल ही में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ था, जिसमें सपा ने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट देने का वादा किया है। इसमें वाराणसी और प्रयागराज भी शामिल है।

इधर राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया और बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आगरा में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोनों नेता ने पदयात्रा शुरू की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, ‘राहुल गांधी देश में मोहब्बत की बात करते हैं, लेकिन यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है। बीजेपी हटाओ देश को बचाओ, हमारी लड़ाई तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारेगी।

pc- navbharat

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।