Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल का बड़ा बयान, नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी ने देश के युवाओं को किया बर्बाद

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस देश में भारज जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में यात्रा झारखंड में है और यहां राहुल गांधी ने रोड़ शो किया है। इस दौरान उन्होंने झारखंड के धनबाद में रोड शो के दौरान भाजपा पर निशाना भी साधा है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी लोगों के जल-जंगल-जमीन और युवाओं के रोजगार के लिए खड़ी है।

उन्होंने भाजपा पर निशानपा साधते हुए कहा की आर्थिक असंतुलन, नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी ने देश में युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को निजी पार्टियों को बेचे जाने से बचाना और देश के नियोजित युवाओं और आदिवासियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना है।

इस मौके पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि बोकारो स्टील सिटी है। ये पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा बनाए गए स्मारक हैं। जब लोग कहते हैं कि हमने 70 वर्षों में क्या किया, तो हम कहते हैं कि हमने भारत का आर्थिक विकास किया है।

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।