Bharat Jodo Nyay Yatra: असम सीएम का बड़ा बयान, गुवाहाटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को नहीं मिलेगी अनुमति

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी से होने जा रही है। लेकिन इसके लिए कांग्रेस की मुसीबते कम होने का नाम नहीं ले रही है। बड़ी मुश्किल से जाके कांग्रेस को मणिपुर से यात्रा की परमिशन मिली है तो अब एक और समस्या सामने आ गई है। 

जी हां यह यात्रा मणिपुर के बाद असम से होकर भी गुजरेगी। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को साफ-साफ कहा कि कांग्रेस नेता की यात्रा को असम की राजधानी गुवाहाटी के भीतर अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान असम में स्कूलों या शैक्षणिक मैदानों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि यदि कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए अनुमति मांगती है तो राज्य सरकार जैसे सभी पर्यटकों का स्वागत करती है, ठीक उसी प्रकार उसे इजाजत देगी। 

pc- india today

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।