Bhajanlal सरकार ने अब विधानसभा में बना ली है ये रणनीति, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सीएम भजनलाल भी शामिल हुए।

Bhajanlal  सरकार ने अब विधानसभा में बना ली है ये रणनीति, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सीएम भजनलाल भी शामिल हुए। खबरों के अनुसार, ये बैठक आज सुबह 10 बजे विधानसभा की 'पक्ष लॉबी' में आयोजित की गई। इस बैठक में भजनलाल सरकार की ओर से विपक्ष के हमलों का जवाब देने और सदन के सुचारू संचालन को लेकर रणनीति तैयार की गई।

मुख्युमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने आ एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान विधानसभा में विधायक दल की बैठक में सम्मिलित होकर आगामी विधायी कार्यों और जनहित के विषयों पर चर्चा की।

हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण के संकल्प को सिद्ध करने हेतु पूरी सजगता के साथ सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए तत्पर है। आपको बता दें की कल विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीज जमकर बहस देखने को मिली है। नेता प्रतिपक्ष की भजनलाल सरकार के  मंत्रियों मदन दिलावर और अविनाश गहलोत से हुई थी।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें