Dausa सड़क हादसे पर भजनलाल और गहलोत ने प्रकट किया दुख

जयपुर। दौसा जिले में आज सुबह हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। यहां मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर हुए सडक़ हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया है। 

सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि दौसा में भीषण सडक़ हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दौसा में हुए भीषण सडक़ हादसे में खाटूश्याम जी के दर्शन कर के लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य तथा संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें