इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब पाली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत पाली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की एक अखबार में छपी खबर को पोस्ट कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि दो मंत्रियों और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जिले के अस्पताल की स्थिति ही भाजपा सरकार का सच है। पाली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल को लेकर छपी ये खबर दिखाती है कि राइजिंग राजस्थान के सपने दिखा रही सरकार की सच्चाई क्या है।
बीते एक साल में इस सरकार ने राजस्थान हेल्थ मॉडल को बर्बाद करके रख दिया था। पहले जहां तमिलनाडू, केरल, गुजरात तक के मरीज यहां के सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने आ रहे थे वहीं अब राजस्थान के मरीजों तक के लिए बेड उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। राजस्थान की जनता रोज मलाल करती है कि 5 लाख और 50 लाख मुआवजे के झूठ में फंसकर राजस्थान का बेड़ा गर्क करने वाले लोगों को चुन लिया।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें