Benjamin Netanyahu का बड़ा बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो इजराइल ईरान पर दोबारा हमले शुरू कर सकता

इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता के प्रयासों के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

Benjamin Netanyahu का बड़ा बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो इजराइल ईरान पर दोबारा हमले शुरू कर सकता

इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता के प्रयासों के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि इजराइल और अमेरिका दोनों का लक्ष्य ईरान को परमाणु विहीन करना है।

जरूरत पड़ी तो इजराइल ईरान पर दोबारा हमले शुरू कर सकता है। बेंजामिन नेतन्याहू के इस बयान से संकेत मिल रहा है इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग एक बार फिर से शुरू हो सकती है। इजरायल-अमेरिका की ओर से दोहराया जा चुका है कि दोनों देश ईरान से समृद्ध यूरेनियम हटाने, ईरान की यूरेनियम संवर्धन क्षमता समाप्त करने और प्रमुख समुद्री मार्गों को फिर से खोलने की मांग करते हैं।

इजराइली पीएम ने बोल दिया कि हम ईरान के अंदर संवर्धन क्षमता को समाप्त करना चाहते हैं और निश्चित रूप से हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला देखना चाहते हैं। आपको बात दें कि अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में अभी दो सप्ताह का सीजफायर है।

PC: edition.cnn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें