इंटरनेट डेस्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी को लेकर कड़ा रूख अपना लिया है। इसी के तहत अब उन्होंने इजरायली सुरक्षा बलों को संपूर्ण गाजा पट्टी पर पूरी तरह से कब्जा करने का आदेश दे डाला है।
खबरों के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने ये बड़ा कदम हमास पर दबाव बनाने के मकसद से उठाया है, जिससे हमास के कब्जे में इजरायली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित कराई जा सके। नेतन्याहू के इस आदेश से बड़ी जंग छिडऩे के संकेत मिल रहे हैं। अभी इजरायली सेना के कब्जे में गाजा पट्टी का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा है। अब इजरायली सुरक्षा बल गजा पट्टी के शेष 25 फीसदी क्षेत्रों पर भी कब्जा करने के लिए जल्द ही बड़ा कदम उठा सकता है।
खबरों के अनुसार, इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ को सीधे तौर बोल दिया कि नए निर्देश का पालन करो या इस्तीफा दे दो। आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच लम्बे समय से जंग छिड़ी हुई है। ये जंग कब समाप्त होगी ये अभी इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
PC: britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें