Bengaluru: रेप केस में पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

इंटरनेट डेस्क। बेंगलुरु स्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बड़ा झटका दिया है।

Bengaluru: रेप केस में पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

इंटरनेट डेस्क। बेंगलुरु स्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जेडी(एस) के नेता और कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के मामले में  दोषी करार दिया गया है।

न्यायायाल की ओर से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की सजा की अवधि का ऐलान शनिवार को किया जाएगा। न्यायालय का फैसला सुनकर रेवन्ना कोर्ट में ही भावुक होकर रो पड़े। कोर्ट से बाहर निकलते समय प्रज्वल रेवन्ना की आंखों से आंसू बह रहे थे। 

आपको बात देें कि देवेगौड़ा परिवार के पोते प्रज्वल रेवन्ना गत 14 महीने से जेल की सजा काट रहे थे। पूर्व सांसद पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के आरोप लगे थे। सोशल मीडिया पर उनके सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद  पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

PC: indiatv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें