इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा चावल का सेवन किया जाता है। इसमें भी कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि चावल भी चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में उपयोगी है।
आप चावल के आटे से बना इंस्टेंट ग्लो फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं। इसका उपयोग कर आप मिनटों में अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं। चावल के आटे में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण में बहुत ही उपयोगी है। चावल के आटे का कई चीजों के साथ फेस पैक बना सकते हैं।
आप चावल का आटा और दही से फेस पैक बनाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में दो चम्मच चावल का आटा और दो चम्मच दही को अच्छी तरह मिलाना होगा। इसके बाद इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा लें। फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from .jagran