Beauty Tips: बालों के लिए आप भी इस तरह से कर सकते है शहद का उपयोग, मिलेगा आपकों फायदा

इसके साथ ही आप बालों को लंबा और घना बनाए रखनें लिए गुड़हल के फूल लें और अच्छे से धो लें।

Beauty Tips: बालों के लिए आप भी इस तरह से कर सकते है शहद का उपयोग, मिलेगा आपकों फायदा

इंटरेनट डेस्क। घने और लंबे बाल हर किसी को पसंद होते है। ऐसे में आपके भी सिर में अगर बाल कम है और घने भी नहीं है तो आज आपकों बता रहे कुछ ऐसे तरीके से जिससे आप बालों को लंबा और घना कर सकते है। इसके लिए आप शहद का उपयोग कर सकते है। इसमें मौजूद गुण आपके काम आएंगे।

शहद और नारियल तेल
आप बालों को लंबा और घना बनाने के लिए शहद और नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आपकों एक बाउल में बराबर मात्रा में शहद और नारियल का तेल लेना है।  इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगाएं और कुछ देर तक मसाज करें। इस मास्क को 30 से 40 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। बाद में बालों को धो ले।

शहद और गुड़हल 
इसके साथ ही आप बालों को लंबा और घना बनाए रखनें लिए गुड़हल के फूल लें और अच्छे से धो लें। अब आप इनका एक पेस्ट तैयार करें। इसमें शहद मिलाएं और दोनों चीजों को मिलाकर बालों में लगाएं। इसके आधा घंटे बाद बालों को धो ले। ऐसा आप सप्ताह में एक दो बार करेंगे तो आपकों फायदा नजर आएगा।