Beauty Tips: झुर्रियां बिगाड़ रही है आपकी खूबसूरती तो ये टिप्स आएंगे आप के भी काम

साथ ही आप चाहे तो ग्रीन टी और गुड़हल का उपयोग भी कर सकते है।

Beauty Tips: झुर्रियां बिगाड़ रही है आपकी खूबसूरती तो ये टिप्स आएंगे आप के भी काम

इंटरनेट डेस्क। आपके भी चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगी है और आप समय से पहले बूढ़े हो रहे है तो ये आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है। वैसे आपकों बता दें की आपके चेहरे पर झुर्रिया आपकी खूबसूरती को भी कम करती है और आप कही भी जाने से कतराने लगते है। ऐसे में आपको लिए लेकर आए है हम झुर्रियां कम करने के कुछ टिप्स। 

नारियल तेल और केला
वैसे आप झुर्रिया कम करने के लिए कई बार डॉक्टरों से भी मिलते है लेकिन आप चाहे तो नारियल के तेल और केले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक पके हुए केले को काट ले और मैश करें। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और इन दोनों चीजों के मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद साफ पानी से धो ले। 

ग्रीन टी और गुड़हल 
साथ ही आप चाहे तो ग्रीन टी और गुड़हल का उपयोग भी कर सकते है। लाल गुड़हल के फूलों को सुखा लें और इन्हें पीस लें। अब ग्रीन टी बनाएं इसे ठंडा करें और दो चम्मच गुड़हल का पाउडर 2 चम्मच ग्रीन टी में मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी से धो लें। ऐसा आप सप्ताह में दो बार करेंगे तो आपकों फायदा होगा।