इंटरनेट डेस्क। टमाटर हमारी सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी है। इसका उपयोग कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। आज हम आपको चार स्टेप्स के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप टमाटर का उपयेाग कर अपने चेहरे पर गजब का निखार जा सकते हैं।

सबसे पहले आपको चहरे को धोना होगा। इसके बाद दो चम्मच ताजे टमाटर की प्यूरी में थोड़ा-सा शहद मिलाकर इससे चेहरे पर मसाज करें। फिर इसे कॉटन बॉल से साफ करें।

अब टमाटर की प्यूरी में थोड़ा-सा चावल का आटा मिलाकर इससे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। अब टमाटर के रस में एक चम्मच दूध मिलाकर इससे भी 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करना होगा।
अन्त में टमाटर की प्यूरी में दूध और कॉफी पाउडर मिलाकर कर इसे चेहरे और गर्दन पर 20-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from jagran