इंटरनेट डेस्क। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हमारी त्वचा के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के पोर्स में जमी गंदगी को बाहर निकालने में उपयोगी है।
जिससे स्किन साफ होती है और एक्ने की समस्या कम होती है। ये फेस पैक स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल सोखने में उपयोगी है। इससे ऑयली स्किन बैलेंस में रहती है। नियमित इस्तेमाल से इस फेस पैक का उपयोग करने से चेहरे की रंगत निखरती है और स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।
इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में उपयोगी है। इसका उपयोग करने से चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और त्वचा साफ दिखती है। आपको आज से इसका उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।
PC: indiatv