Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगा मुल्तानी मिट्टी और टमाटर से बना ये फेस पैक

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रह हैं, जो त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है।

तेज धूप की वजह से स्किन पर टैनिंग, चेहरे का रंग काला पड़ना, स्किन का डल होना और स्किन की नेचुरल चमक खत्म होने जैसी परेशानियों का लोगों को सामना करना पड़ जाता है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं। ये स्किन की सफाई, फ्रेशनेस और ग्लो बढ़ाने के उपयोगी है।

इसे बनाने के लिए एक कटोर में एक से दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालकर इसमें ताजा टमाटर का रस मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगा लें। लगभग 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइज़र लगा लें। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आएगा।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें