Beauty Tips: टैनिंग की समस्या को दूर कर देंगे ये दो फेस पैक, इस प्रकार कर लें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। तेज गर्मी के कारण भी लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तेज धूप के कारण टैनिंग की समस्या हो सकती है।

Beauty Tips: टैनिंग की समस्या को दूर कर देंगे ये दो फेस पैक, इस प्रकार कर लें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। तेज गर्मी के कारण भी लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तेज धूप के कारण टैनिंग की समस्या हो सकती है। सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से मेनेनिन बढऩे के कारण लोगों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको कुछ फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप त्वचा से जुड़ी इस परेशानी से बच सकते हैं। 

इसके लिए आप दही और टमाटर का फेस पैक बना लें। आप एक बर्तन में दो बड़े चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच ताजे टमाटर का पेस्ट मिला लें। अब आप इसे आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा में निखार आ जाएगा। 

वहीं आप एलोवेरा और नींबू का फेस पैक बना लें। इसके लिए दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इस इसे चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।

PC: freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें