Beauty tips: गुलाब जल-एलोवेरा टोनर बढ़ा देगा चेहरे की खूबसूरती, ये परेशानी हो जाएगी दूर

इंटरनेट डेस्क। ऑयली स्किन वालों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Beauty tips: गुलाब जल-एलोवेरा टोनर बढ़ा देगा चेहरे की खूबसूरती, ये परेशानी हो जाएगी दूर

इंटरनेट डेस्क। ऑयली स्किन वालों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके कारण उनके चेहरे की खूबसूरती कम को जाती है। आज हम आपको एक घरेलू फेस टोनर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो स्किन पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में उपयोगी है।

ये पोर्स को टाइट करता है और स्किन को फ्रेश बनाए रखने में उपयोगी है। आज हम आपको गुलाब जल और एलोवेरा टोनर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करने और एलोवेरा स्किन को कूल (ठंडा) रखने में उपयेागी है। ये टोनर एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।

इसके लिए आपको एक कप गुलाब जल में आधा कप एलोवेरा जेल मिलाकर इसे एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। ये आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए।

PC: herzindagi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran