Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है पपीता, इस प्रकार कर लें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। पपीता हमारी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल से भरपूर ये फल त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है।

Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है पपीता, इस प्रकार कर लें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। पपीता हमारी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल से भरपूर ये फल त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। उसका उपयोग कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। आप इसका फेस पैक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। 

पपीता डेड स्किन सेल्स को हटाने में उपयोगी है। इसमें मौजूद विटामिन-ए, सी और ई स्किन को चमकाने में सहायक है। ये त्वचा पर नजर आने वाले उम्र के निशानों को भी कम करने में भी बहुत ही उपयोगी है।

इसके लिए आप एक बर्तन में एक पके हुए पपीता को मैश कर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा को नरम और चमकदार बन जाएगी।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें