Beauty Tips: इन चार तेलों से करें नियमित रूप से चेहरे की मसाज, चेहरा रहेगा हमेशा जवां

इंटरनेट डेस्क। नारियल, बादाम, जैतून और अर्गेन ऑयल हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण से इन तेलों की मालिश करने से हमें त्वचा से जुड़े कई लाभ मिलते हैं।

इन तेलों से चेहरे की मालिश करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्किन सेल्स को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलता है। वहीं नियमित मालिश चेहरे की मांसपेशियों को टोन करती है, जिससे त्वचा ढीली नहीं पड़ती है।

ऐसा करने से चेहरे पर जल्द ही  झुर्रियों भी नहीं होती है। नियमित रूप से मालिश करने से त्वचा में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जो झुर्रियों को कम करने में उपयेागी है। चेहरे की मालिश करने से तनाव भी कम होता है। इसका प्रभाव भी त्वचा पर पड़ता है। नियमित रूप से इन तेलों से मालिश करने से चेहरे पर गजब का निखार आता है और त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर होती हैं।

PC: freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from jagran