Beauty Tips: नीम की पत्तियों का बना लें फेस पैक, आ जाएगा चेहरे पर गजब का निखार

इंटरनेट डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ लोगों को सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। स्थिति ये है कि आज के समय में तो कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर रिंकल्स नजर आने लगते हैं। 

Beauty Tips:  नीम की पत्तियों का बना लें फेस पैक, आ जाएगा चेहरे पर गजब का निखार

इंटरनेट डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ लोगों को सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। स्थिति ये है कि आज के समय में तो कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर रिंकल्स नजर आने लगते हैं।  स्किन केयर की कमी, अनहेल्दी डाइट व लाइफस्टाइल, पॉल्यूशन जैसी कई कारणों से आपको इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। 

इन परेशानियों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। ये महंगे होने के साथ कई दूसरे तरह के साइड इफेक्ट्स का कारण भी बन जाते हैं। आज आपको एक चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो झुर्रियों को मिटाने का नेचुरल उपाय है।

इस परेशानी को दूर करने में नीम की पत्तियां बहुत ही उपयोगी है। आप नीम की पत्तियां से बने फेस पैक से चेहरे के दाग-धब्बे दूर कर सकते हैं। इसका उपयोग करने से चेहरे पर रंगत निखार आने के साथ ही रिंकल्स से भी छुटकारा मिलता है। 

इस प्रकार बना लें आप: फेस पैक बनाने के लिए आप थोड़ी सी नीम की पत्तियों को दही के साथ इसे पीस लें। इस प्रकार से आपका फेस पैक बन जाता है। इसे आप पहले नीम की पत्तियों को पीसकर बाद में दही मिलाकर भी बना सकते हैं।  इस प्रकार से कर लें उपयोग: नीम की पत्तियों के फेस पैक को चेहरे पर दस मिनट के लिए लगा लें। अब आप अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके चेहर पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: abplive,  freepik