Beauty Tips: किचन में रखी इन चीजों से मिनटों में बना लें डीटैन फेस पैक, चेहरे पर टैनिंग की परेशानी हो जाएगी दूर

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में भी लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में  चेहरे पर टैनिंग होना आम बात है।

Beauty Tips:  किचन में रखी इन चीजों से मिनटों में बना लें डीटैन फेस पैक, चेहरे पर टैनिंग की परेशानी हो जाएगी दूर

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में भी लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में  चेहरे पर टैनिंग होना आम बात है। इसके कारण चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है।

आज हम आपको एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको किचन में रखी चीजों से घर पर मिनटों में डीटैन फेस पैक बनाना होगा। इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच टमाटर पल्प, तीन से चार  चुटकी हल्दी, दो बड़े चम्मच दही, दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो छोटे चम्मच कॉफी पाउडर, दो छोटे चम्मच मसूर दाल का पाउडर और दो  चम्मच गुलाब जल की जरूरत होगी।

इस प्रकार बना लें आप: एक बर्तन में मसूर दाल का पाउडर और कॉफी पाउडर मिला लें। अब इसमें टमाटर पल्प और हल्दी मिक्स कर लें। अब अब मुल्तानी मिट्टी और दही मिलाकर थोड़ा सा पानी और गुलाब जल डालकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब आप डीटैन फेस पैक का उपयोग कर टैनिंग की परेशानी का दूर कर सकते हैं।

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें