Beauty Tips: दही और हल्दी से इस प्रकार से बढ़ा लें चेहरे की खूबसूरती

इंटरनेट डेस्क। दही और हल्दी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इन दोनों ही चीजों का उपयोग कर हम अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। ये दोनों ही चीजें त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

दही में मिलने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करने में उपयोगी है। इसके माध्यम से मुहांसों की परेशानी दूर होती है। वहीं हल्दी में मिलने वाले एंटीसेप्टिक गुण त्वचा कोसंक्रमण से बचाने में उपयोगी है। इसके लिए आप दोनों ही चीजों का फेस पैक बना लें।

इसके लिए आप एक बर्तन में 2 चम्मच दही और 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें। अब आप अपने चेहरे को 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

PC:  freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें