Beauty Tips: दही में मिलाकर लगाएंगे ये चीज तो चमक उठेगा आपका भी चेहरा

एक टमाटर पीसकर उसमें दो चम्मच दही मिला लें। इसके बाद चेहरा धोकर साफ करे और इस पैक को अच्छी तरह से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा ले।

Beauty Tips: दही में मिलाकर लगाएंगे ये चीज तो चमक उठेगा आपका भी चेहरा

इंटरनेट डेस्क। आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई प्रयास करते है। कभी पार्लर तो कभी स्किन केयर स्पेशलिस्ट के पास जाते है। लेकिन फर्क कुछ दिखाई नहीं देता है। लेकिन अगर आप दही का उपयोग करें तो आपके चेहरे की चमक एक दम बढ़ सकती है। ऐसे में आज बता रहे है आपको इसके फायदे।

दही और टमाटर का फेसपैक
आप अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए दही और टमाटर का फेस पैक लगा सकते है। यह दोनों ही त्वचा के लिए जबरदस्त होती है। टमाटर से स्किन को विटामिन ए. विटामिन के और विटामिन बी मिलता है। इसके लगाने से टैनिंग की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही  सनबर्न, झुर्रियां भी दिखाई नहीं देती है।

कैसे बना सकते है फेस पैक
एक टमाटर पीसकर उसमें दो चम्मच दही मिला लें। इसके बाद चेहरा धोकर साफ करे और इस पैक को अच्छी तरह से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा ले। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

pc- ndtv.in