Beauty Tips: करवा चौथ से पहले लगाएंगी आप भी चुकंदर का फेस पैक तो चमकने लगेगी आपकी स्किन

दीपावली और करवा चौथ का त्योहार पास में आ रहा है और आप भी इसके लिए तैयारी कर रही होंगी।

Beauty Tips:  करवा चौथ से पहले लगाएंगी आप भी चुकंदर का फेस पैक तो चमकने लगेगी आपकी स्किन

इंटरनेट डेस्क। दीपावली और करवा चौथ का त्योहार पास में आ रहा है और आप भी इसके लिए तैयारी कर रही होंगी। ऐसे में अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए आप कई काम करती होगी। फेस पैक लगाती है पार्लर जाती है और पैसे खर्च करती है। लेकिन अब आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लाए है चुकंदर का फेस पैक बनाने का तरीका जिससे आप अपना रूप निखार सकती है। 

सामग्री
एक चुकंदर
दो चम्मच दही
गुलाब जल

बनाने  और लगाने की विधि
आपको सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से पीसना है। इसके बाद चुकंदर और दही को मिक्स करके कुछ देर के लिए रख दें। अब इसमें गुलाब जल मिला ले।

कैसे लगाए 
सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से धो लें और सुखा लें। इसके बाद इस पैक को 20 से 30 मिनट के लिए लगा के छोड़ दे। जब ये सुख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो ले।

चुकंदर से होने वाले फायदे
आपको बता दें की आप अगर चुकंदर का फेस पैक लगाती है तो झुर्रियों, आंखों के डार्क सर्कल को खत्म करने में आपको मदद मिलेगी। साथ ही यह स्किन को डिटॉक्स करने का काम भी करता है।

pc- .nari.punjabkesari.in, grehlakshmi.com, ndtv food