Beauty Tips: हेयर कलर और डाई करने से बाल हो गए है बेजान तो करना होगा ये काम

इसके साथ ही आपकों बालों का ख्याल रखने के लिए अपने बालों में शेंपू करने के बाद कंडीशनर जरूर लगाना है

Beauty Tips: हेयर कलर और डाई करने से बाल हो गए है बेजान तो करना होगा ये काम

इंटरनेट डेस्क। आप भी अपने बालों को काला बनाए रखने के लिए हेयर डाई या हेयर कलर का उपयोग करते होंगे। ऐसे में लगातार इनका यूज करने से आपके बाल रूखे होने लगते हैं और इनकी शाइन भी कम हो जाती है। ऐसे में होने वाली इस परेशानी से आप भी छुटकारा पा सकते है। इसके लिए आपकों बता रहे है कुछ टिप्सः

रोज ना धोए बालों को
आप भी अगर आप बालों में कलर करते है या फिर डाई करते है तो आपकों रोज बालों को धोने से बचना चाहिए। आपकों सप्ताह में दो या एक बार ही शैंपू करना चाहिए।  ऐसा करने से आपको बार बार कैमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा और आपके बाल नेचुरल बने रहेंगे।

कंडीशनर करें
इसके साथ ही आपकों बालों का ख्याल रखने के लिए अपने बालों में शेंपू करने के बाद कंडीशनर जरूर लगाना है। ऐसा करने से आपके बाल सॉफ्ट बने रहेंगे और ये आसानी से टूटने से बचे रहेंगे।