Beauty Tips: आइस फेशियल से भी कम हो सकता है चेहरे का निखार, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। अपने चेहरे की खूबसूरती का बढ़ाने के लिए बहुत से लोगों द्वारा घरेलू उपाय किए जाते हैं। बहुत से लोगों द्वारा तो आइस फेशियल यानी चेहरे पर आइस की मसाज की जाती है। स्किन केयर इंफ्लूएंसर्स से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज द्वारा भी ये उपाय काम में लिया जाता है।

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोगों द्वारा घर पर अक्सर इसका उपयोग किया जाता है। इस उपाय से स्किन पोर्स सिकुड़ जाने से त्वचा स्मूद नजर आती है और ग्लो भी बढ़ता है। हालांकि इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। आइस फेशियल से आपकी त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।

ज्यादा आइस का प्रयोग करने से डल स्किन और रेडनेस जैसी समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। इससे होने वाली एलर्जी में छोटे बड़े दाने निकलने लगते हैं, जिनसे त्वचा की खूबसूरती कम होती है। इसी कारण आपको ज्यादा बर्फ का उपयोग नहीं करना चाहिए।

PC: healthshot 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें