इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों के चेहरे की सुंदरता को आंखों के नीचे काले घेरे बिगाड़ देते हैं। जेनेटिक्स, सूर्य की रोशनी, पानी की कमी, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस, ज्यादा स्क्रीन टाइम, खराब खानपान और बढ़ती उम्र इस परेशानी के कारण हो सकते हैं।
अगर आप भी इस प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैंं, जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती का को बढ़ा सकते हैं। इस परेशानी को आप दूध और हल्दी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में दो चम्मच दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलकर इसमें कॉटन पैड डिप कर के आंखों के नीचे रखें। दस मिनट छोडऩे के बाद इसे पानी से धो लें।
अब आप एलोवेरा से मसाज कर अपना चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपके आंखों के नीचे के काले घेर कम होने लगेंगे। हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण डार्क सर्कल को खत्म में उपयोगी होते हैं।
PC: allaboutvision
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From .jagran