Beauty Tips: ब्लाइंड पिंपल्स बिगाड़ रहे है आपकी सुंदरता को तो अपनाए ये टिप्स हो जाएंगे सही

इसके अलावा आपके चेहरे पर अगर नार्मल पिंपल्स है तो आप उन्हें फोड़ने से बचे।

Beauty Tips: ब्लाइंड पिंपल्स बिगाड़ रहे है आपकी सुंदरता को तो अपनाए ये टिप्स हो जाएंगे सही

इंटरेनट डेस्क। आपके चेहरे पर पिंपल्स, किल, मुहांसे हो जाते है तो आपके चहरे की रौनक कम हो जाती है। यानी के आपकी सुंदरता कम हो जाती है। ऐसे में आपके अगर ब्लाइंड पिंपल्स हो जाए तो िंफर तो और भी ज्यादा परेशानी बढ़ जाती है। ये पिंपल्स स्किन में गहराई तक रहते है और इनमें दर्द और सूजन की समस्या होती है। तो जानते है इनसे कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

चेहरे पर गंदे हाथ न लगाएं
आपकों ये ध्यान रखना है की आपकों अपने चेहरे पर गंदे हाथ नहीं लगाने है। दिनभर में आप ऐसी कई चीजों को छूते हैं जिनसे बड़ी संख्या में बैक्टीरिया हमारे हाथों में आ जाते है। अगर आप इन्हीं गंदे हाथों से चेहरे को छुएंगे तो ये बैक्टीरिया आपकी स्किन में प्रवेश कर जाते है और ब्लाइंड पिंपल्स बन जाते है।

पिंपल को फोड़ने से बचें
इसके अलावा आपके चेहरे पर अगर नार्मल पिंपल्स है तो आप उन्हें फोड़ने से बचे। कई ये पिंपल्स ही ब्लाइंड पिंपल्स का रूप ले लेते है। इनमें सूजन पैदा हो सकती है और तेज दर्द भी हो सकता है। ऐसे में आपकों पिंपल्स को फोड़ने से दबाने से बचना चाहिए।